पुलिस ने 34 वें सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत

पुलिस ने 34 वें सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत

दिनेशपुर। पुलिस ने 34 वें सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत की। इस दौरान पुलिस ने द्रोण कॉलेज में आयोजित सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता लाने के उद्देश्य से सेमिनार का आयोजन किया गया। वही क्षेत्र के 200 से ज्यादा विद्यार्थियों ने सेमिनार में भाग लिया।
द्रोण कॉलेज परिसर में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत थाने के उपनिरीक्षक संतोष उप्रेती ने छात्र-छात्राओं को यातायात के नियम की जानकारी दी। बताया कि सड़क पर बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना, गाड़ी की गति कम रखें। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी 2024 तक सड़क सुरक्षा माह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात के नियमों की जानकारी देकर छात्र- छात्राओं को जागरूक किया गया। इस मौके पर तमाम शिक्षक तथा छात्र और छात्राएं मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement