ऊधमसिंह नगर में बदल सकता है राजनीतिक समीकरण, विधायक को मंत्री पद मिलने की संभावना तो वहीं पूर्व विधायक की हो सकती है घर वापसी

रजत शर्मा
वसुन्धरा दीप डेस्क, रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावना है। जहां राजनीति में बड़ा फेरबदल हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गदरपुर विधायक अरविंद पांडे को पुनः मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, तो वहीं रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की पुनः घर वापसी की भी चर्चाएं तेज हैं। राजनीतिक गलियारों में शोर है कि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भाजपा में शामिल हो सकते हैं हालांकि वसुन्धरा दीप इसकी पुष्टि नहीं करता लेकिन प्रदेश में हो रही चर्चाएं इसी ओर इशारा कर रही हैं।
बता दें गदरपुर विधायक अरविंद पाण्डे को इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिली थी, जिससे उनके समर्थक खासा निराश थे। अब चर्चा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गदरपुर विधायक को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। वहीं चर्चा यह भी है कि एक केंद्रीय मंत्री व आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की पैरवी की जा रही है, जिससे संकेत हैं कि राजकुमार ठुकराल पुनः भाजपा के सिपाही बन सकते हैं।
ज्ञातव्य हो विधानसभा चुनाव 2022 में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ा था, जिसके बाद शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें भाजपा से निष्कासित कर दिया था। अब चर्चा है कि एक केंद्रीय मंत्री व आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व विधायक ठुकराल के समर्थन में पैरवी की जा रही है हालांकि इन चर्चाओं में कितनी सच्चाई है यह कुछ ही दिनों में देखने को मिल जायेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement