ऊधमसिंहनगर जनपद में अपात्र 37 लोगो के राशन कार्ड निरस्त

ऊधमसिंहनगर जनपद में अपात्र 37 लोगो के राशन कार्ड निरस्त

ऊधमसिंहनगर जनपद में अपात्र 37 लोगो के राशन कार्ड निरस्त

डीएम और सीडीओ के निर्देश के बाद पूर्ति विभाग ने की कार्यवाही

 

रूद्रपुर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों पर पूर्ति विभाग ने जांच कर 37 अपात्र राशनकार्ड धारकों के राशन कार्ड निरस्त कर दिए है

मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने उपजिलाधिकारी, पूर्ति अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारियों की बैठक लेते हुए जनपद के सभी ग्राम पंचायतों व निकायों में राशन कार्डों का शत-प्रतिशत सत्यापन जांच करते हुए अपात्रों के राशन कार्ड तत्काल निरस्त करने के निर्देश दिये। उन्होने प्रदेश के स्थाई अथवा मूल निवास प्रमाण-पत्र देखकर ही राशन कार्ड बनाने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिये। उन्होने उपजिलाधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों को बाहरी लोगों का सत्यापन व सरकारी योजनाओं लाभ ले रहे अपात्रों का गहनता से जांच कर सम्बन्धित प्रमाण-पत्र निरस्त करने के निर्देश दिये ताकि प्रदेश के निवासरत पात्र व्यक्तियों या परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होने मृतकों के भी राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड व अन्य कार्ड निरस्त करने के निर्देश दिये साथ ही प्रतिदिन निर्धारित प्रारूप पर रिर्पोट जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये

उन्होने उपजिलाधिकारियो व खण्ड विकास अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण के दौरान राशन की दुकानों व उनके पंजिकाओं की भी जांच करने के निर्देश दिये।

मुख्य विकास अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे पीएम जनमन योजना के अन्तर्गत बुक्शा व वनराजि परिवारों के शत-प्रतिशत कार्ड बनाने व प्रधानमंत्री धरती आभा योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जनजाति के परिवारों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश भी दिये।

इस अवसर पर जिलापूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, जनपद के समस्त क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक सहित उपजिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement