खाद सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दूध की धरपकड़ के लिए चलाया अभियान

खाद सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दूध की धरपकड़ के लिए चलाया अभियान

 

 

काशीपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दूध की धरपकड़ के लिए शनिवार को छापामार अभियान चलाया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ललित मोहन पांडे, जसपुर व काशीपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार की टीम ने अलीगंज रोड और रेलवे स्टेशन पर छापामार कार्यवाही की। टीम ने सुबह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से आने वाले दूधियों के केनों की जांच को कदम बढ़ाये, लेकिन ट्रेन से दूध की केन नहीं आने पर रेलवे स्टेशन रोड पर चेकिंग की। एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के समीप उत्तर प्रदेश की ओर से एक पिकप वाहन में दूध लेकर आ रहे मौहम्मद इरफान के वाहन को रोककर केनों में भरे दूध के दो सेम्पल लेकर जांच हेतु भेजे गये। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ललित मोहन पांडे ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement