मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने किया नगर निगम में नगर आजीविका केंद्र का उद्धघाटन

मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने किया नगर निगम में आजीविका केंद्र का उद्धघाटन

 

 

रुद्रपुर।आज नगर निगम रूद्रपुर मे संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर आजीविका केंद्र का उद्घाटन विशाल मिश्रा(IAS) मुख्य विकास अधिकारी उधम सिंह नगर/ नगर आयुक्त नगर निगम रूद्रपुर द्वारा किया गया !

नगर आजीविका केंद्र का उद्देश्य-

स्वयं सहायता समूह के द्वारा उत्पादित उत्पादों को बिक्री करना! कामगारों जैसे- प्लंबर,इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, धोबी, सफाई वाला, इत्यादि को पंजीकृत कर नगर निगम रूद्रपुर के नगर वासियों को सेवाएं प्रदान करना!

उद्घाटन में उपस्थित श्रीमती राजू नबियाल सहायक नगर आयुक्त, श्री मोहम्मद जफर सिटी मिशन मैनेजर, सूडा अनुभाग का समस्त स्टाफ, नगर आजीविका केंद्र का समस्त स्टाफ एवं विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही है!

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement