वार्ड नंबर 24 थाना साबिक के शहजाद अंसारी कड़कड़ाती ठंड से बचने को मोहल्ले वासियों एवं राहगीरों लिए कर रहे अलाव की व्यवस्था

वार्ड नंबर 24 थाना साबिक के शहजाद अंसारी कड़कड़ाती ठंड से बचने को मोहल्ले वासियों एवं राहगीरों लिए कर रहे अलाव की व्यवस्था

 

 

काशीपुर। एक कहावत है कि “पूत के पाँव पालने में नजर आते हैं।” इस कहावत को चरितार्थ करते दीख रहे हैं वार्ड-24 से आगामी निकाय चुनाव में संभावित पार्षद प्रत्याशी मौहम्मद शहजाद अंसारी और उनके सहयोगी व समर्थकगण। इन दिनों जहां प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, तराई में घने कोहरा और शीतलहर में आम आदमी घर से निकलने में गुरेज कर रहा है, वहीं हाड़ जमाती ठंड में वार्ड-24 के संभावित पार्षद प्रत्याशी मौहम्मद शहजाद अंसारी वार्ड के पंजाबीसराय चौक व अल्लीखां व थाना साबिक में वार्डवासियों व राहगीरों के लिए लगातार अलाव की व्यवस्था कर रहे हैं ताकि वार्डवासियों को ही नहीं बल्कि अन्य लोगों को भी कड़कड़ाती ठंड से राहत मिल सके। और.राहत मिल भी रही है। राहत मिलने के बाद लोग मौहम्मद शहजाद अंसारी के इस नेक काम की तारीफ कर उन्हें दुआएं दे रहे हैं। समाजसेवा के पथ पर लगातार कदम बढ़़ाते जा रहे मौहम्मद शहजाद अंसारी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी हाड़ जमाती ठंड और शीतलहर से वार्डवासियों को राहत पहुंचाने की मंशा से अलाव की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि हालांकि ये कार्य नगर निगम प्रशासन को कराना चाहिए था, लेकिन जरूरत को देखते हुए जनहित में उनके द्वारा ये कदम उठाया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement