पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

 

 

 

 

काशीपुर। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.85 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर चालान कर दिया। सीओ वन्दना वर्मा ने बताया कि कुंडा थाना क्षेत्रांतर्गत शिवराजपुर पुलिस चौकी प्रभारी कैलाश सिंह देव पुलिस टीम के साथ देर शाम क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं रोकथाम को लेकर चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर गांव गढ़ीहुसैन जाने वाले तिराहे के पास एक व्यक्ति को रोक कर शक के आधार पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद मोहशीन पुत्र रईस अहमद निवासी मोहल्ला नत्था सिंह नई बस्ती थाना जसपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर चालान कर दिया। पुलिस टीम में कुंडा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल, शिवराजपुर चौकी प्रभारी एसआई कैलाश सिंह देव के साथ कांस्टेबल हेमन्त कुमार, नरेश चौहान शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement