पुलिस ने अवैध खनन पर छापा मारकर ट्रैक्टर ट्राली व डंपर सीज़ किया

पुलिस ने अवैध खनन पर छापा मारकर ट्रैक्टर ट्राली व डंपर सीज़ किया

 

 

काशीपुर। बुधवार रात्रि में पुलिस चौकी कुंडेश्वरी क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर खत्ता में चल रहे अवैध खनन पर अचानक छापा मारकर प्रभावी कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्राली व डम्पर सीज किया गया। उपरोक्त वाहन थाना काशीपुर में पंजीकृत मुकदमा धारा 302/120 बी आईपीसी से संबंधित अभियुक्त प्रभजोत सिंह उर्फ पन्नू पुत्र हरजाप सिंह निवासी ग्राम गुलजारपुर, काशीपुर और उसके परिजनों के हैं। उपरोक्त वाहनों के विरुद्ध अवैध खनन संबंधी रिपोर्ट संबंधित विभागों को भेजी गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement