विधायक शिव अरोरा के तत्वावधान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नगर कीर्तन का किया भव्य स्वागत

खबरे शेयर करे -

रुद्रपुर।श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर रुद्रपुर मुख्य बाजार में निकले भव्य नगर कीर्तन का विधायक शिव अरोरा जी के दिशानिर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा व प्रसाद वितरण कर स्वागत अभिनंदन किया। आपको बता दे रुद्रपुर में हर वर्ष गुरुपर्व के अवसर पर रुद्रपुर नगर में भव्य नगर कीर्तन निकाला जाता है जोकि विगत दो वर्षों से कोरोना महामारी के चलते निकाला नही गया था। वही इस वर्ष नगर वासियों में नगर कीर्तन को लेकर खासा उत्साह नजर आया। वही विधायक शिव अरोरा के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य बाज़ार में नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया जिसमे गुरुद्वारा कमेटी व जथो के प्रमुख से लेकर स्कूल टीचरों को सरोपा भेट कर समानित किया गया। निश्चित रूप से हर वर्ष विधायक शिव अरोरा नगर कीर्तन में शामिल होते आ रहे हैं इस वर्ष पार्टी के आदेश अनुसार उनको हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी हैं जिसके चलते वह लगातार हिमाचल चुनाव में लगे हुए हैं। उन्होंने रुद्रपुर क्षेत्रियो को गुरुपर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की ओर कहा गुरुनानक देव के धर्म और सच्च के रास्ते को हम सभी अपने जीवन मे आत्मसार करते हुए जीवन को जीये ओर गुरुनानक देव की कृपा सारे रुद्रपुरवासियो पर बनी रही है ऐसी कामना करते हैं। इस दौरान भव्य नगर कीर्तन में रागी जथो , स्कूली बच्चो की प्रदर्शनी ओर भव्य सुंदर झाकिया आकर्षक का केंद्र रही। वही स्वागत करने वालो में विधायक शिव अरोरा की धर्मपत्नी डॉ सीमा आरोरा,भाजपा नेता वेद ठुकराल, प्रीत ग्रोवर, सुरेश कोली, रामप्रकाश गुप्ता, सुशील यादव, गुरमीत सिंह, मोहित कक्कड़, अनिता बरेठा, कविता , सुनील यादव, धीरेश गुप्ता, योगेश वर्मा, गौरव अरोरा, राजीव पसरीचा, विपुल पसरीचा, विक्की घई, मनोज मदान, रोनिक नारंग, विकास सागर, मयंक कक्कड़, राजेश जग्गा, रीना जग्गा, रामकिशन कोली, ललित मिगलानी,जितेंद्र संधू, अनमोल विर्क, सोनू वर्मा, सुनील सागर, गिरीश राठौर, सतपाल गंगवार, विकास बठला, डंम्पी चोपड़ा, धर्मेंद्र आर्य, कृष्ण पाल, विद्या सागर, कविता सागर, मदन दिवाकर, दीपक दिवाकर, रवि दिवाकर, अंशुल अरोरा, महेश कोली, राज कोली, नमन चावला, गौतम पपनेजा, कन्नू गुम्बर,अरुण अरोरा,संजीव शर्मा, वासु गुम्बर व अन्य लोग मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *