महुआखेड़ागंज मंडल के ग्राम गौशाला में कृषक चौपाल बजट नामक कार्यक्रम का किया गया आयोजन 

महुआखेड़ागंज मंडल के ग्राम गौशाला में कृषक चौपाल बजट नामक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 

 

बाजपुर। विधानसभा क्षेत्रांतर्गत महुआखेड़ा मंडल के ग्राम गौशाला में कृषक चौपाल बजट पर चर्चा नामक कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा जिला काशीपुर के अध्यक्ष बलकार सिंह ने की। मुख्य वक्ता किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी ने किसानों को बजट के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश गुड़िया प्रदेश मंत्री जिला उपाध्यक्ष गुरबख्श सिंह बग्गा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार ऋषि पाल सिंह आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement