-->

सावधान पढ़िए ..अफवाह फैलाई तो जाओगे जेल 

खबरे शेयर करे -

सावधान पढ़िए ..अफवाह फैलाई तो जाओगे जेल

 

*जिले में घरेलू गैस (LPG) की कालाबाजारी रोकने हेतु एसएसपी अजय गणपति ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों के साथ की गोष्ठी

 

*घरेलू गैस की कालाबाजारी पर लगेगा अंकुश, दिए कड़े निर्देश, बनाई गई विशेष ‘त्वरित कार्यवाही दल’ (QRT)

 

 

रुद्रपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की बैठक में एसएसपी गणपति ने जनपद में घरेलू गैस (LPG) की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और इसकी कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग पर पूर्णतः अंकुश लगाने के सख्त निर्देश उन्होंने कहा अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी

 

 

एसएसपी गणपति ने कहा की जिलाधिकारी के आदेशानुसार, प्रत्येक क्षेत्र में एक QRT का गठन किया गया है। इसमें क्षेत्रीय उप जिलाधिकारी (अध्यक्ष), पुलिस क्षेत्राधिकारी, खाद्य विभाग के अधिकारी और नगर निकाय के अधिकारी शामिल हैं। यह टीम नियमित और आकस्मिक रूप से गैस एजेंसियों व गोदामों का निरीक्षण करेगी एसएसपी ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी में लिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी

साथ ही उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक गैस गोदाम पर 01 पुलिस कर्मी के साथ राजस्व कर्मी/पटवारी की तैनाती की है ये कर्मी दो पालियों (सुबह 07:00 से दोपहर 01:00 और दोपहर 01:00 से शाम 07:00) में ड्यूटी पर रहेंगे जो

गोदामों पर गैस की आमद और वितरण के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखेगा ताकि आम जनता को बिना किसी असुविधा के गैस सिलेंडर प्राप्त हो सकें इस एसएसपी गणपति ने आप लोगों से अपील करते हुए कहा की उनकी प्राथमिकता

*”जनपद में कानून व्यवस्था और घरेलू गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करना है गैस की किल्लत या वितरण को लेकर सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से भ्रामक अफवाहें फैलाकर जनता में डर पैदा करने वाले शरारती तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी


खबरे शेयर करे -