पढ़िए… यहां पर चोरों ने दुकान में बोला धावा गल्ले का ताला तोड़ डेढ़ लाख की नगदी और दुकान से लगभग 60 हजार रुपयें का समान किया पार 

पढ़िए…चोरों ने दुकान में बोला धावा गल्ले का ताला तोड़ डेढ़ लाख की नगदी और दुकान से लगभग 60 हजार रुपयें का समान किया पार

पढ़िए…चोरों ने दुकान में बोला धावा गल्ले का ताला तोड़ डेढ़ लाख की नगदी और दुकान से लगभग 60 हजार रुपयें का समान किया पार

दिनेशपुर।चोरों ने एक सैनिटरी की दुकान में सेंधमारी करके गल्ले का ताला तोड़ डेढ़ लाख की नगदी और दुकान से लगभग 60 हजार रुपयें का सामान चुरा लिया। दुकान स्वामी ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर चोरी के खुलासे की मांग की है।पुलिस के अनुसार रुद्रपुर लोक बिहार कॉलोनी निवासी प्रभात सरकार की मटकोटा मार्ग पर नेताजीनगर में स्थित पेंट व सैनेटरी की दुकान में चोर छत पर चढ़कर मोंटी के दरवाजे का ताला तोड़कर दुकान के भीतर घुसे।चोरों ने दुकान के गल्ले का ताला तोड़ उसमें रखा डेढ़ लाख रुपयें की नगदी पर हाथ साफ कर दिया।चोरों ने दुकान से लगभग साठ हजार रुपयें का सामान भी चुरा लिया। घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। उधर दुकान स्वामी ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement