पढ़िए..नई दिल्ली में मधु खनाल को शील्ड एवं प्रशस्ती पत्र सौंपकर किया गया सम्मानित , सामाजिक तौर से कार्य में सबसे आगे रहती है मधु खनाल

पढ़िए..नई दिल्ली में मधु खनाल को शील्ड एवं प्रशस्ती पत्र सौंपकर किया गया सम्मानित , सामाजिक तौर से कार्य में सबसे आगे रहती है मधु खनाल

 

वसुन्धरा दीप डेस्क रुद्रपुर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जयंती पर 19 नवंबर को नई दिल्ली के द इंडियन सोसाइटी ऑफ इंटरनेशनल लॉ हाल में अंतराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य कर रही मात्र शक्तियों का शील्ड एवं प्रशस्ती पत्र देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर उत्तराखंड के देहरादून जिले की गढ़ी कैंट निवासी मात्रशक्ति मधु खनाल को भी यह सम्मान मिला। मधु खनाल देहरादून में रहने वाली एक साधारण परिवार की महिला है। किंतु जब महिलाओं के सम्मान एवं हक की बात आती है तो आप बड़ी ही निडरता से दिन रात एक करके महिला हक की लड़ाई लड़ती हैं । क्षेत्र की महिलाओं को अपना अस्तित्व की पहचान करवाने में आपका मुख्य योगदान रहा है। इसके अलावा आप सृजनशील भारतीय नेपाली ब्राह्मण महिला समिति देहरादून की अध्यक्ष, गोरखली हरतालिका तीज समिति, खलंगनाला पानी समिति में भी सक्रिय सदस्य हैं, साथ ही हमरो स्वाभिमान समिति में भी आप लगातार सक्रिय है। बातचीत के दौरान मधु ने बताया यह सम्मान उनके लिए एक गर्व का क्षण है। वह हमेशा से सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वाहन करते आई हैं तथा आगे भी महिला सम्मान व समाज के उत्थान में अपनी भूमिका निभाती रहेगी उन्होंने बताया उनके इस योगदान में उनके परिवार का हमेशा सहयोग रहता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement