पढ़िए …गौ हत्या करने वालों पर एसएसपी मणिकांत ने लिया बड़ा एक्शन

पढ़िए …गौ हत्या करने वालों पर एसएसपी मणिकांत ने लिया बड़ा एक्शन

पढ़िए …गौ हत्या करने वालों पर एसएसपी मणिकांत ने लिया बड़ा एक्शन

पढ़िए …गौ हत्या करने वालों पर एसएसपी मणिकांत ने लिया बड़ा एक्शन

 

मुठभेड़ में किया गौ तस्कर को गिरफ्तार

 

जनपद में गौहत्या किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं- एसएसपी मिश्रा

 

रुद्रपुर उधमसिंहनगर जनपद में बदमाशों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है पुलिस ने आज तड़के गौ तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया हैं गिरफ्तार गौ तस्कर काफी समय से वांछित था और उस पर कई संगीन मुकदमे दर्ज है एसएसपी मणिकांत ने कहा जनपद में गौ हत्या किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी

 

जानकारी के अनुसार किच्छा कोतवाल को मुखबिर से सूचना मिली की कुरैशी मोहल्ले में एक व्यक्ति गौ तस्करी कर गौमांस लेकर जाने वाला है इस पर कोतवाल ने तुरंत पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया और मुखबिर के बताए अनुसार कुरैशी मोहल्ले में गए जहां पुलिस को एक व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल लेकर आता दिखाई दिया जिस पर पुलिस ने उस व्यक्ति को रोका तो वो व्यक्ति मोटरसाइकिल को मोड़कर सितारगंज की तरफ भागने लगा जिस पर कोतवाल किच्छा ने कलकत्ता चौकी प्रभारी को मामले से अवगत कराया और उक्त मोटरसाइकिल को रोकने के लिए कहा जिसका पीछा करने पर मोटरसाइकिल चालक अपनी मोटरसाइकिल को कलकत्ता फॉर्म की और जाने वाले रास्ते में आम के बगीचे की ओर भाग गया जिसके बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति का पीछा किया तो आरोप है की उक्त व्यक्ति ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया जवाब में पुलिस ने भी फायर किए फायरिंग में भागने वाले व्यक्ति के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसको मौके पर ही पकड़ लिया

पुलिस के अनुसार नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम तसलीम पुत्र छोटे निवासी वार्ड नंबर 15 कुरैशी मोहल्ला बताया

पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा मय कारतूस के साथ बरामद किया है और मोटरसाइकिल के पीछे बंधे कट्टे से लगभग 20 किलो गौ मांस भी मिला है मुठभेड़ में घायल तस्लीम को पुलिस ने सरकारी अस्पताल भेज दिया है जहां एसएसपी मणिकांत मिश्रा पहुंचे और गौ तस्कर से पूछताछ की

 

पुलिस के अनुसार तस्लीम के विरुद्ध थाना पुलभट्टा, किच्छा , और उत्तरप्रदेश के बहेड़ी में हत्या,भैंस चोरी, गोकशी और चोरी के काफी मुकदमे दर्ज हैं एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा आगे भी गौ तस्करों के खिलाफ़ पुलिस की मुहिम जारी रहेगी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement