-->

पढ़िए ….एसएसपी मंजुनाथ ने 200 लोगों को दी खुशी 

खबरे शेयर करे -

पढ़िए ….एसएसपी मंजुनाथ ने 200 लोगों को दी खुशी

 

विभिन्न राज्यों से फोन बरामद कर 200 लोगों को लौटाए

 

जनवरी से मार्च 2026 तक नैनीताल पुलिस मोबाईल ऐप तथा CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न ब्रांड के मोबाईल फोन गुम होने की सूचना मिली थी

 

हल्द्वानी नैनीताल एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टी०सी० के प्रयासों से जनपद पुलिस ने करीब 200 लोगों को उनके मोबाइल लौटाये है जिसके बाद खुशी से प्रफुल्लित मोबाइल मालिकों ने थैंक्स एसएसपी कहकर धन्यवाद व्यक्त किया ये मोबाइल पुलिस ने विभिन्न राज्यों से सर्विलांस के माध्यम से बरामद किए है पुलिस की इस उपलब्धि पर एसएसपी मंजुनाथ ने टीम को 1500

रूपये इनाम की घोषणा की है

 

नैनीताल के एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी को जनपद भर से कई मोबाइल गायब होने की सूचना मिली थी जिस पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सैल को मोबाईल फोन बरामद करने के सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिए थे जिसके बाद

एसपी नैनीताल डॉ जगदीश चन्द्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन ने सीओ अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक प्रभारी मोबाइल एप्प मीनू गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर माह जनवरी से मार्च 2026 तक IMEI नंबर सीआईईआर पोर्टल के माध्यम से प्रचलन में होना पाया गया जिसके बाद

टीम द्वारा कड़ी मेहनत कर उक्त मोबाईलों को विभिन्न राज्यों *उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखण्ड, बिहार व पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड* के विभिन्न जनपदों से विभिन्न ब्रांड के 200 मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत 37,48,000 रुपये लगभग बरामद कर मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द किए गए

जिसके बाद अपना खोया हुआ फोन मिलने पर सभी फरियादी खुशी से झूम उठे, तथा SSP NAINITAL तथा नैनीताल पुलिस का आभार प्रकट किया

 

📲*बरामद मोबाईल फोन-*

 

▫️आईफोन- 07

▫️सैमसंग-31

▫️ओप्पो- 36

▫️वन प्लस 13

▫️रियलमी- 14

▫️वीवो-45

▫️मोटो-08

▫️Infinix-10

▫️रेडमी-22

▫️पोको-05

▫️लावा-02

▫️IQ-02

▫️टेक्नो-03

▫️Xiomi-01

▫️Itel-01

 

*कुल फोन-200* *अनुमानित मूल्य-37,48,000 रु0*

 

टीम में शामिल पुलिस कर्मी

▫️उपनिरीक्षक मीनू गौतम

▫️कानि0 किशन सिंह कुंवर

▫️कानि0 रामचन्द्र प्रजापति


खबरे शेयर करे -