मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

 

 

काशीपुर। मारपीट व गालीगलौच कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम हरिनगर, पोस्ट ढकिया नंबर-एक निवासी सुभाष चन्द्र पुत्र विजय सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 अप्रैल की दोपहर एक ट्रैक्टर ट्राली उसके खेत में घुसी। मालूमात करने पर ट्रैक्टर ड्राइवर ने कहा कि प्रेम सिंह ने ईंटें मंगवाई है, उनसे बात करो। कुछ देर बाद प्रेम सिंह पुत्र रामदास, अर्जुन पुत्र प्रेम सिंह, अरुण पुत्र प्रेम सिंह, काजल पुत्री प्रेम सिंह, राजेश पुत्र जयप्रकाश, माया पत्नी प्रेम सिंह व मोहित (राजेश का साला) लाठी-डंडों सहित वहां आए और आते ही गालीगलौच करते हुए अंधाधुंध मारपीट शुरू कर दी और उसे जान से मारने का प्रयास किया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और बेटी संजना का जबड़ा भी टूट गया। पुत्र सोहन सिंह का सिर फटा जबकि पत्नी ममता देवी के गुम चोट चोटें आईं। हमलावरों से जानमाल का खतरा बताते हुए सुभाष ने उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की गुहार पुलिस से लगाई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement