भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा गणतंत्र दिवस अत्यंत धूमधाम से मनाया गया

खबरे शेयर करे -

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा डॉक्टर लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में 75वां गणतंत्र दिवस अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, सहकारिता प्रदेश संयोजक एवं
पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष गुप्ता एवं नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल समेत समस्त कार्यकर्ताओं के द्वारा झंडारोहण किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाया और भारत माता की जय के उद्घोष से गणतंत्र दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मौके पर हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता देश के अमर शहीदों की कुर्बानी को नमन करते हैं एवं देश की उन्नति प्रगति एवं विश्व पटल पर भारत का नाम विख्यात करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उच्च सोच को प्रणाम करते हैं। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राम मेहरोत्रा को पार्टी हाई कमान द्वारा सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनका स्वागत कर मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान निवर्तमान मेयर श्रीमती उषा चौधरी, ईश्वर चंद्र गुप्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक, मोहन बिष्ट, समरपाल चौधरी, राजकुमार यादव, प्रशांत पंडित, नितिन कुमार गोले, राजीव अरोरा बच्चू, राहुल कश्यप, अंकुर चौधरी, अभिनव राजपूत, सुनील पाल, कमल कश्यप, मंजू यादव, अर्जुन सिंह ठाकुर, रवि पाल, सोनू कुमार, फारुख खान, इंतजार हुसैन, कविता यादव, मोहन सिंह बिष्ट अमन कुमार, जयदीप, हाजी शरीफ अंसारी, आसिफ हुसैन, रवि प्रजापति, राजेंद्र सैनी, विपिन अरोरा, रजत सिद्धू , हर्ष रत्नाकर, हाजी हसन नूरी, डॉ. वीडी तिवारी, सर्वेश शर्मा पूर्व पार्षद, विवेक सारस्वत, अनिल कुमार गुप्ता, रेखा सक्सेना, अशोक सैनी, जाकिर हुसैन, दीपक अग्रवाल बंटी, वैशाली गुप्ता, धीरज वर्मा आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के पश्चात ध्वज रैली निकाली गई मैन बाजार होते हुए गई। एसआरएस मॉल प्रांगण में सहकारिता प्रदेश संयोजक राम मेहरोत्रा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रगान गाकर अमर शहीद वीर जवानों को याद एवं नमन किया गया। कार्यक्रम में समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।