सुल्तानपुर पट्टी कोशी नदी मे मिला युवक का शव।

सुल्तानपुर पट्टी- कोसी नदी बक्शी घाट करीब 12:00 बजे खेत मे काम कर रहे कुछ अज्ञात लोगो को कोसी नदी में बहता हुआ एक शब दिखाई दिया। लोगो ने पुलिस को सूचना दी और शब को बाहर निकाला । मृतक की शिनाख्त मुकेश शर्मा (35) पुत्र वेद शर्मा निवासी आदर्श नगर सुल्तानपुर पट्टी के नाम से हुई।
नदी से निकालने तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। हाला की मृत्यु का कारण पता नहीं चला। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज जगत सिंह शाही ने बताया की पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु का कारण पता चलेगा। और अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement