एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा “गुड सेमेरिटन” स्कीम के तहत सेमेरिटन को किया गया सम्मानित।

एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा “गुड सेमेरिटन” स्कीम के तहत सेमेरिटन को किया गया सम्मानित।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा शुरू की गई, “नेक सेमेरिटन योजना” उस अच्छे सेमेरिटन को पुरस्कार प्रदान करती है जिसने सड़क दुर्घटना में पीड़ित की जान बचाई हो। इसी क्रम में आज दिनांक 21/03/2024 को समय करीब 2:30 बजे रुद्रपुर मुख्य मार्ग पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को एक वाहन टक्कर मारकर चला गया। इस दौरान सिडकुल रुद्रपुर में कार्य करने वाले मोहन सिंह जो वहां से अपनी साईकिल से जा रहे थे। मोहन सिंह की नजर घायल बुजुर्ग पर पड़ी और तत्काल घायल की सहायता कर फर्स्ट एड दिया गया। जिस पर एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा मोहन सिंह को मौके पर ही नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement