ऑनलाईन धोखाधड़ी कर एक व्यक्ति से कोरियर के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी ली गई

ऑनलाईन धोखाधड़ी कर एक व्यक्ति से कोरियर के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी ली गई

काशीपुर। ऑनलाईन धोखाधड़ी कर एक व्यक्ति से कोरियर के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी ली गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौतम नगर निवासी शम्भू पाण्डे पुत्र केदारनाथ पाण्डे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 4 जून को दोपहर बाद उसके फोन पर कॉल आई कि आपका कोरियर आया है, वह आपको तभी मिलेगा जब आप कोरियर को अपडेट करवा लेंगे। उसके बाद उक्त व्यक्ति ने उसके व्हाटसएप पर एक लिंक भेजा और उस पर क्लिक करके पांच रुपये भेजने को बोला। शम्भू ने उस लिंक पर क्लिक करके 5 रुपये भेज दिये, किन्तु कुछ देर बाद उसके मोबाईल पर बैंक से एक लाख रुपये कटने का मैसेज आया। जबकि उसने कोई ऑनलाईन खरीदारी नहीं की थी। उसे एहसास हुआ कि उसके साथ ऑनलाईन ठगी हो गया है। शम्भू पाण्डे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement