यहां युवक का शव मिलने से सनसनी, देर रात मटकोटा पावर हाउस में हुआ था फाल्ट

रुद्रपुर। शहर स्थित नैनीताल हाइवे पर मटकोट पावर हाउस के बाद युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। जिसके बाद आनन फानन में पुलिस में पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, शव की शिनाख्त की जा रही है।
बता दें पुलिस के मुताबिक रात करीब 10 बजे मटकोट पावर हाउस में फॉल्ट हुआ था। पावर हाउस में मौजूद कर्मचारियों ने बाउंड्री के बाहर जाकर देखा तो तारों के बीच में एक युवक का शव झुलसा हुआ था। कर्मचारियों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सिडकुल पुलिस का कहना है की शव की शिनाख्त की जा रही है। शिनाख्त के बाद ही मामले में कुछ पता चल सकेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement