डबल मर्डर की वारदात से शहर में सनसनी, मां बेटी की हत्या कर आरोपी हुआ फरार

काशीपुर/रुद्रपुर। शहर में दिनदिहाड़े मां व बेटी की हत्या का मामला सामने आया है। जहां युवक ने घर में घुसकर मां को व घर के बाहर बेटी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वारदात से शहर में सनसनी फैली हुई है। बता दें मामला काशीपुर के अली खां मोहल्ले का है। जहां एक युवक ने मां बेटी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। युवक ने मां को घर के भीतर व बेटी को घर के बाहर मौत के घाट उतार दिया। डबल मर्डर की वारदात से शहरभर में दहशत का माहौल है। वहीं पूरे मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोनी हत्यारे की तालाश में जुट गई है। वहीं पूरे मामले में एसपी काशीपुर चंद्रमोहन का कहना है कि काशीपुर के अली खां मोहल्ले में डबल मर्डर की वारदात हुई है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement