श्री राम नाटक क्लब की कार्यकारिणी का हुआ गठन

श्री राम नाटक क्लब की कार्यकारिणी का हुआ गठन

रुद्रपुर नगर की प्राचीन रामलीला के इस वर्ष के आयोजन हेतु श्री राम नाटक क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पंच मंदिर में हुई बैठक में सर्व संपत्ति से तय किया गया कि इस वर्ष की कार्यकारिणी में संरक्षक मोहन लाल भुडी, सरपरस्त हरीश सुखीजा, प्रेम खुराना, अनिल तनेजा, राम कृष्ण कन्नौजिया, संजीव आनंद, डॉयरेक्टर विशाल भुड्डी, मनोज मुंजाल, आशीष ग्रोवर, महामंत्री गौरव तनेजा, सचिव गौरव बेहड़, सह सचिव राजकुमार कक्कड एवं सचिन मुंजाल, कोषाध्यक्ष रमन अरोरा, मंच व्यवस्था सुभाष तनेजा एवम नरेश छाबड़ा संभालेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement