दीपावली से पहले जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, 33 हजार रुपये बरामद

दीपावली से पहले जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, 33 हजार रुपये बरामद

दिनेशपुर।दीपावली पर्व के मद्देनजर जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दिनेशपुर पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए की रकम समेत कुल 33,660 रुपये और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को सुंदरपुर रोड स्थित पेंटागोन ईको ग्रीन कॉलोनी के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग 52 पत्ती ताश से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तारक मलिक, प्रदीप सरकार, राजू मलिक, अनाथ सरकार, बंकिम स्वर्णकार और हरीश कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी दिनेशपुर और गदरपुर थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस ने जुए की फड़ से 27,260 रुपये और आरोपियों की तलाशी में 6,400 रुपये बरामद किए। इसके अलावा मौके से तीन मोटरसाइकिलें भी कब्जे में ली गईं। मामले में थाना दिनेशपुर थाना पुलिस ने सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस दीपावली के मद्देनजर जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस ने लोगों से त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और जुआ जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement