मुख्य सचिव संधु की अध्यक्षता में हुई कौशल विकास विभाग की बैठक, की गई समीक्षा

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में आज सचिवालय में कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि गुणवत्तायुक्त कौशल विकास रोजगार की दिशा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों की रूचि के अनुरूप कौशल विकसित करने के लिए कक्षा 6 से ही स्किल डेवेलपमेंट पर फोकस किए जाने की आवश्यकता है। आईटीआई के प्रशिक्षक शुरूआत में अपने आस-पास के स्कूलों का दौरा करें और सप्ताह में एक प्रशिक्षण कक्षा का आयोजन किया जाए। मुख्य सचिव ने राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकता के अनुसार लगातार कोर्स अपडेट किए जाने एवं मॉडर्न तकनीकों के प्रयोग किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षकों को भी नई तकनीक का प्रशिक्षण कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे ऑनलाइन किसी भी तकनीक की जानकारी ले सकें, इसके लिए एक डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाए साथ ही योजनाओं में इंडस्ट्रीज को शामिल करते हुए सीधे बच्चों को इंडस्ट्रीज में ही प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की जाए।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण संस्थानों में नए एवं आधुनिक उपकरणों के माध्यम से ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इसके लिए आईटीआई लैब का आधुनिकीकरण किया जाए। इस मौके पर सचिव कौशल विकास श्री विजय कुमार यादव समेत कौशल विकास विभाग के अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement