



सितारगंज में 17.15 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी-बाइक और 3 मोबाइल बरामद
**सितारगंज।** ऊधमसिंहनगर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे **ऑपरेशन प्रहार** के तहत सितारगंज पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 17.15 ग्राम स्मैक, 8,200 रुपये की नकदी, पल्सर बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम नकुलिया क्षेत्र में गश्त और सत्यापन के दौरान कुछ युवक सड़क किनारे दिखाई दिए। पुलिस को देखकर अन्य युवक फरार हो गए, जबकि बाइक सवार आरोपी कुलदीप सिंह (32), निवासी नकुलिया, बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से **17.15 ग्राम स्मैक, 8,200 रुपये नकद, पल्सर बाइक और Vivo, Samsung Galaxy व iPhone 13 मोबाइल** बरामद किए गए। इसके अलावा 50 कागज के टुकड़े, 6 फ्यूल पेपर और 15 पारदर्शी पन्नियां भी मिलीं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली सितारगंज में **एफआईआर संख्या 406/2026, धारा 8/21/60 NDPS Act** के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

