पुरोला प्रकरण में एसपी उत्तरकाशी ने की लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील

उत्तरकाशी। पुरोला में नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा सभी से कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। उनके द्वारा ऐसे समय पर कानून प्रिय क्षेत्र के सभी लोगों से आगे आने की अपील की गई है। एसपी द्वारा बताया गया कि उत्तरकाशी पुलिस अपराध विशेषकर महिला एवं बच्चों से सम्बन्धी अपराधों के प्रति बेहद गम्भीर व संवेदनशील है। अपहरण के मामले मे पुलिस द्वारा आरोपी दोनों युवकों को घटना के तुरन्त बाद ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। पुलिस इस मामले मे बहुत तेजी से निष्पक्ष कार्यवाही कर रही है, माहौल को देखते हुये पुरोला में अतिरिक्त पुलिस बल व पीएसी को तैनात करते हुये पुलिस गश्त बढा दी गयी है। विवादित पोस्टर चस्पा करने के मामले मे भी पुलिस द्वारा इण्डियन पैनल कोड की सुसंगत धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी गयी है, इस प्रकार के गैर जिम्मेदाराना कृत्य करने वाले को बख्शा नहीं जायेगा, कृपया सभी लोग शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग प्रदान करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement