ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक के मुख्यालय रुद्रपुर में स्वतन्त्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया

Rudrapur आज ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक के मुख्यालय रुद्रपुर में स्वतन्त्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। बैंक के अध्यक्ष श्री योगेन्द्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ देश सेवा शपथ दिलाई।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर सेनानियों को पूर्ण श्रद्धा के साथ याद किया गया। बैंक अध्यक्ष श्री रावत ने अपने संबोधन में सभी क्षेत्रों में देश की प्रगति व विकास का उल्लेख करते हुए अपना संबोधन प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संचालन बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक श्री हरी सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर डीजीएम श्री शुभम रावत, श्रीमती कविता गोदियाल, संजय शर्मा, रेशम सिंह , प्रमोद कुमार मौर्य, सूरज मेहता, हर्ष तिवारी, सुमन देव, अजय कुमार, विपिन कुमार शर्मा , शिव शाक्य, गोविन्द सिंह, श्रीमती सपना, हिमांशु पांडे, निशांत सिंह, गौरव सिंह, नरेश चन्द्र, संजीव चौधरी, बी एस त्रिपाठी, सुरेश भट्ट, नरेश चन्द्र, आलोक कार्की, अमित कुमार, दीपक कुमार, मदन मोहन भट्ट, लालू वर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement