*एसएसपी अजय गणपति का नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ा रुख – दो शातिर स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 15.24 ग्राम स्मैक बरामद*
*➡️ ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली सितारगंज पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा, नकदी व तस्करी में प्रयुक्त सामग्री बरामद।*
*➡️गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 15.24 ग्राम स्मैक बरामद ।*
*➡️ मु0अ0सं0 0531/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज।*
🛑 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति महोदय के कुशल निर्देशन में जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
*घटना एवं कार्यवाही का विवरण:-*
➡️ दिनांक 15.10.2026 को कोतवाली सितारगंज पुलिस टीम शांति व्यवस्था, सांयकालीन चेकिंग एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु गश्त पर थी। इसी दौरान ग्राम शक्तिफार्म स्थित वनशक्ति मंदिर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर मुख्य सड़क से लगभग 10 मीटर अंदर 5-6 व्यक्तियों की भीड़ दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर कुछ व्यक्ति जंगल की ओर तथा दो व्यक्ति वनशक्ति मंदिर की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया।
*बरामदगी का विवरण:-*
➡️ तलाशी के दौरान अभियुक्त रमेश उर्फ पिच्चू के कब्जे से 12.83 ग्राम स्मैक (पन्नी सहित), जिसका शुद्ध वजन 11.76 ग्राम तथा अभियुक्त गोकुल विश्वास के कब्जे से 3.23 ग्राम स्मैक (पन्नी सहित), जिसका शुद्ध वजन 2.41 ग्राम बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल ₹1,560 नकद, एल्युमिनियम फाइल पेपर के 08 टुकड़े तथा स्मैक रखने में प्रयुक्त सफेद कागज के टुकड़े एवं पारदर्शी पन्नियां बरामद हुईं।
*पंजीकृत अभियोग:-*
➡️ उक्त बरामदगी के संबंध में कोतवाली सितारगंज में मु0अ0सं0 0531/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वाले व्यक्तियों एवं अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-*
1. रमेश उर्फ पिच्चू पुत्र करनैल सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम पिपलिया, शक्तिफार्म, कोतवाली सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर।
2. गोकुल विश्वास पुत्र निमाई विश्वास, उम्र 33 वर्ष, निवासी रतनफार्म नं०-01, शक्तिफार्म, कोतवाली सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर।
*बरामदगी का विवरण:-*
➡️ कुल 15.24 ग्राम स्मैक (पन्नी सहित वजन), शुद्ध वजन 14.17 ग्राम।
➡️ ₹1,560 नकद।
➡️ एल्युमिनियम फाइल पेपर के 08 टुकड़े।
➡️ स्मैक रखने में प्रयुक्त सफेद कागज के टुकड़े एवं पारदर्शी पन्नियां।
*पुलिस टीम:-*
1. प्रभारी निरीक्षक सुन्दरम शर्मा।
2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक।
3. उपनिरीक्षक जगदीश चन्द्र तिवारी।
4. हेड कांस्टेबल मतलूब खान।
5. हेड कांस्टेबल नवनीत कुमार।
6. कांस्टेबल श्कठियाल।
7. कांस्टेबल प्रेम सिंह।
8. महिला कांस्टेबल श्रीमती ज्योति शर्मा।





