एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा अशोक स्तंभ लगाकर दी शुभकामनाएं  क्षेत्राधिकारी श्री दीपक सिंह को मिला Additional SP का पद

एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा अशोक स्तंभ लगाकर दी शुभकामनाएं  क्षेत्राधिकारी श्री दीपक सिंह को मिला Additional SP का पद

एसएसपी उधमसिंहनगर  मणिकांत मिश्रा ने आज क्षेत्राधिकारी (सीओ) काशीपुर  दीपक सिंह के कंधों पर अशोक स्तंभ लगाकर उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक (Additional SP) पद पर पदोन्नति की बधाई देते हुए भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।

उत्तराखंड शासन द्वारा  पुलिस उपाधीक्षक (CO) से Additional SP के पद पर  दीपक सिंह की पदोन्नति को औपचारिक स्वीकृति प्रदान की गई थी।

इस अवसर पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि यह उपलब्धि उनके उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और जनसुरक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने आगामी दायित्वों के लिए  दीपक सिंह को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी इसी निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement