दिनेशपुर थाने में तैनात पुलिसकर्मी को एसएसपी ने किया सस्पेंड

दिनेशपुर थाने में तैनात पुलिसकर्मी को एसएसपी ने किया सस्पेंड

दिनेशपुर। एक गर्भवती महिला से मारपीट के मामले में लिखित शिकायत पर महीला अपराध को लेकर एसएसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। जिस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई कर कांस्टेबल गोविंद आर्य को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित कर दिया है
बता दें कि एक गर्भवती महिला ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई और लिखित शिकायत की। जिसमें बताया कि उसका पति दिनेशपुर थाने में कांस्टेबल पद पर तैनात है। वह अक्सर उसका उत्पीड़न कर मारपीट करता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई कर कांस्टेबल गोविंद आर्य को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित कर दिया है। साथ ही कांस्टेबल की विभागीय जांच के आदेश भी दिए है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि महिला ने दिनेशपुर थाने में तैनात कांस्टेबल पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। जिसपर कांस्टेबल गोविंद आर्य को निलंबित कर दिया है, साथ ही विभागीय जांच भी की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement