सड़क हादसे में महिला की मौत मामले में पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

सड़क हादसे में महिला की मौत मामले में पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

 

 

काशीपुर। सड़क हादसे में महिला की मौत मामले में आईटीआई थाना पुलिस ने आरोपी डम्पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुरादाबाद जिले के थाना भगतपुर अंतर्गत अलीगंज के ग्राम बुढानपुर निवासी नरेश कुमार की पुत्री अंशु का विवाह कुंडेश्वरी के ग्राम पच्चावाला भट्टा काॅलोनी में हुआ है। नरेश अपनी पत्नी गीता देवी और पुत्र विकास को साथ लेकर पुत्री से मिलने कुंडेश्वरी जा रहे थे। पैगा चैकी क्षेत्र में गुरुद्वारे के सामने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर वे आपस में बातें कर रहे थे। इस दौरान एक डंपर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पैगा चौकी पुलिस ने घायल नरेश व उसके पुत्र विकास को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। आईटीआई थाना पुलिस ने मृतका के देवर की तहरीर पर आरोपी डम्पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस डम्पर चालक को तलाश रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement