प्रदेश भाजपा ने डॉ. यशपाल रावत को बनाया चिकित्सा प्रकोष्ठ का सह संयोजक

 

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की सूची जारी की है। जारी सूची के अनुसार काशीपुर के डॉ. यशपाल रावत को चिकित्सा प्रकोष्ठ का सह संयोजक बनाया गया है।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर विभिन्न प्रकोष्ठों मे संयोजक और सह संयोजकों की सूची जारी कर दी गयी है। कुल 17 में से 13 प्रकोष्ठ की सूची घोषित की गई है। गौरतलब है कि डा. रावत राजनीति के साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी से उनकि विशेष लगाव है। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। वहीं, क्षेत्रीय भाजपाईयों, चिकित्सकों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने डा. रावत को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement