विषय: आबू–धाबी (यूएई) में अयोजित हुई यूथ एशियन जू–जित्सु चैंपियनशिप में हल्द्वानी के युवराज सिंह खाती ने जीता रजत पदक व रूद्रपुर शहर के जय लोहनी ने जीता कांस्य पदक।

विषय: आबू–धाबी (यूएई) में अयोजित हुई यूथ एशियन जू–जित्सु चैंपियनशिप में हल्द्वानी के युवराज सिंह खाती ने जीता रजत पदक व रूद्रपुर शहर के जय लोहनी ने जीता कांस्य पदक।

“ जनपद व उत्तराखण्ड राज्य में खुशी की लहर, सोशल मीडिया में दोनो जू–जित्सु खिलाड़ियों को सैंकड़ो लोग दे रहे बधाई। ”

रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर। आबू–धाबी (यूएई ) में अयोजित हुई यूथ एशियन जू-जित्सु चैंपियनशिप में भारत देश का परचम लहराते हुए हल्द्वानी के युवराज सिंह खाती ने रजत पदक व रूद्रपुर शहर के जय लोहनी ने कांस्य पदक जीतकर कर भारत देश का नाम गौरवान्वित किया।

जानकारी देते हुए जु–जित्सू एसोसिएशन ऑफ ऊधम सिंह नगर के महासचिव व मुख्य प्रशिक्षक ऋषि पाल भारती ने बताया कि ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) द्वारा अधिकृत जु–जित्सू इंटरनेशनल फेडरेशन (जेजेआईएफ) व जु–जित्सू एशियन यूनियन (जेजेएयू) के नेतृत्व में दिनांक 4 से 9 मई 2024 तक आबू–धाबी (यूएई) में यूथ एशियन जू–जित्सु चैंपियनशिप आयोजित हुई। जिसमें एशिया से 24 देशों के 683 जु–जित्सू खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। व भारत देश की ओर से 27 जु–जित्सू खिलाड़ियों ने भारत देश का प्रतिनिधित्व किया। उक्त प्रतियोगिता में भारतीय जू –जित्सु टीम ने चार पदक ( दो रजत व दो कांस्य पदक ) जीते। जिसमें हल्द्वानी के युवराज सिंह खाती अंडर 18 आयुवर्ग के (– 48 किग्रा) की जु–जित्सू फाइटिंग में रजत पदक, रूद्रपुर शहर के जय लोहनी ने अंडर 18 आयुवर्ग के (– 48 किग्रा) की जु–जित्सू फाइटिंग में कांस्य पदक, श्वेता यादव ने अंडर 21 आयुर्ग की (–70 किग्रा ) की जू–जित्सु फाइटिंग में कांस्य पदक, लैंग कुंग एडम ने अंडर 21 आयुर्ग की (–48 किग्रा ) की जु–जित्सू फाइटिंग में कांस्य पदक जीते। एवं हल्द्वानी की रिद्धिमा नेगी और देहरादून के अश्मित मुंगरा ने टॉप फॉर में अपना स्थान प्राप्त किया। भारतीय जु–जित्सू टीम में कोच की भूमिका में अमित अरोरा, एम.आर शाहिद, शेट्टी बालकृष्ण शामिल रहे।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विनय कुमार जोशी, महासचिव अमित अरोड़ा, इंडियन जु-जित्सू टीम कोच एम.आर. शाहिद‌‌, जुजित्सू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की अध्यक्ष श्रीमती रसिका सिद्दीकी, ऊधम सिंह नगर डीएसओ जानकी कार्की, जिला जुजित्सू संघ के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, डी.के सिंह, चेतन धीर, जॉनी हिराम, शोभा, केनेथ लाल, कमल सिंह, शंकर सिंह बसेरा, कृष्ण साना, ऐजे बटसर, सतनाम चावला, साधना बटसर, रघु रावत, कमल सक्सेना, गंगा मेहरा, हिमा भट्ट, मिंटू सैनी, विक्रम भंडारी, यतेंद्र कुमार, देवेंद्र रावत, अभिषेक राजपूत, नरेंद्र सिंह, विनोद लखेरा, शेखर सक्सेना, रघुवीर सिंह विर्क , सुरेश बिष्ट, कैलाश कुमार, मनोज सिंह, राजेंद्र कुमार, नीतिश कुमार, शिवानी, क्षितिज सिंह, कंचन रानी, सहित अनेकों खेल संगठनों के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने बधाई दी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement