दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में 5th उत्तराखंड स्टेट गेम्स 2024 फेंसिंग महिला प्रतियोगिता का सफल आयोजन

दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में 5th उत्तराखंड स्टेट गेम्स 2024 फेंसिंग महिला प्रतियोगिता का सफल
आयोजन

दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में 5th उत्तराखंड स्टेट गेम्स 2024 की फेंसिंग महिला
प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि के रूप में श्री महेश नेगी,
प्रेसिडेंट उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन, आमंत्रित थे । इसके साथ ही गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में श्री
मुखर्जी निर्वान, पूर्व प्रेसिडेंट उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन, श्री घनश्याम श्याम्पुरिया, प्रेसिडेंट उधम
सिंह नगर बॉक्सिंग एसोसिएशन, श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर, प्रेसिडेंट उत्तराखंड फेंसिंग एसोसिएशन, श्री
गोपाल सिंह खोलिया, श्री हरीश ठुकराल, श्री अमित अग्रवाल और डॉ. भुवन तिवारी भी कार्यक्रम की
शोभा बढ़ाने के लिए उपस्थित थे।प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। एपी (EPEE)
इवेंट में नैनीताल की करिश्मा ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि भावना, जो नैनीताल से ही थीं, ने सिल्वर
मेडल हासिल किया। देहरादून की अनिका और उधम सिंह नगर की परी शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल पर
कब्जा जमाया। फॉइल (FOIL) इवेंट में देहरादून की सानिया बिष्ट ने गोल्ड मेडल जीता, निहारिका सिंह
(उधम सिंह नगर) ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया, और उधम सिंह नगर की सावित्री कुमार और अर्पिता
शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। सैबर (SABRE) इवेंट में उधम सिंह नगर की लावण्या ने गोल्ड मेडल जीता,
रकांक्षा राठौर (देहरादून) ने सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि इशिका और साक्षी, दोनों उधम सिंह
नगर से, ने ब्रॉन्ज मेडल जीते।डीपीएस रुद्रपुर के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने सभी विजेताओं
को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement