जसपुर पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

जसपुर। पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को 4.97 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक जसपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मोहल्ला पट्टी चैहान जसपुर से सलीम उर्फ सोनू पुत्र शरीफ निवासी मोहल्ला पट्टी चैहान को 2.90 ग्राम स्मैक के साथ, जबकि मौ. फैजल पुत्र सरफराज निवासी मोहल्ला पट्टी चैहान को 2.07 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। उधर, पुलिस ने आम जनता से अनुरोध किया है कि अपने आस-पास नशे की रोकथाम के लिए आगे आएं और नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को दें। आपका नाम पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जाएगा और सभी की मदद से नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई अनिल जोशी (कोतवाल प्रभारी), उपनिरीक्षक जावेद मलिक व कौशल भाकुनी, कांस्टेबल अवधेश कुमार, किशोर गिरी व बच्ची सिंह आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement