



सुल्तानपुर पट्टी चौकी प्रभारी मनीष खत्री ने पुलिस टीम को साथ लेकर सुल्तानपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शिविर में योगदान दिया साथ ही युवाओं को किया नशे के खिलाफ जागरूक ।
नशा नहीं जिंदगी चुने*
*Say No To Drugs ,Yes To Life*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधम सिंह नगर के आदेश व क्षेत्राधिकार महोदय बाजपुर ,प्रभारी निरीक्षक महोदय बाजपुर द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्रांतर्गत *चौकी सुल्तानपुर पट्टी* पुलिस टीम द्वारा *राजकीय पॉलिटेक्निक सुल्तानपुर पट्टी* के छात्र-छात्राओं व N.S.S विंग के स्वयंसेवकों के साथ नशे के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं से अपील की गई कि वो अपने आसपास के युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी देकर जागरूक करेंगे तथा *ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान* में सार्थक भागीदारी करना सुनिश्चित करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा तथा NSS विंग के स्वयंसेवकों द्वारा पोस्टर बैनर के माध्यम से भी जागरूकता संदेश दिए गए। *राजकीय पॉलिटेक्निक* के अध्यापकों व छात्र-छात्राओं की सहायता से भविष्य में कस्बा व गांव में बृहद जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

