जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में चमका चौहान सेल्फ डिफेंस एकेडमी नानकमत्ता का परचम

जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में चमका चौहान सेल्फ डिफेंस एकेडमी नानकमत्ता का परचम

नानकमत्ता की चौहान सेल्फ डिफेंस एकेडमी के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर एकेडमी और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

🥇 स्वर्ण पदक विजेता – लक्ष्य, पारस, गुरबख्श, सांची
🥈 रजत पदक विजेता – लक्षिता, आदित्य, हैप्पी सिंह
🥉 कांस्य पदक विजेता – हरमन, कर्णिका

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा जी ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर एकेडमी प्रबंधक श्रीमती चंद्रा देवी, अध्यक्ष श्री रमेश सिंह, संरक्षक श्री करनवीर सिंह, गोविंद सिंह, समाजसेवी श्री दयानंद तिवारी, श्रीमती ममता जोशी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इंडिया टीम कोच किशन सिंह चौहान ने बताया कि जिला स्तर पर पदक जीतने वाले इन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

शसभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।

जय हिंद, जय भारत, जय उत्तराखंड

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement