समर स्टडी स्कूल की अध्यक्षा मुक्ता सिंह को एजुकेशनल स्लॉटवार्ट अवार्ड देकर सम्मानित किया गया

समर स्टडी स्कूल की अध्यक्षा मुक्ता सिंह को एजुकेशनल स्लॉटवार्ट अवार्ड देकर सम्मानित किया गया

काशीपुर। उधम सिंह नगर एसोसिएशन ऑफ इंडिपेंडेंट स्कूल द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समर स्टडी हॉल वि‌द्यालय की अध्यक्षता श्रीमती मुक्ता सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उनकी गौरवपूर्ण पहचान हेतु एजुकेशनल स्लॉटवार्ट अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह रुद्रपुर स्थित होटल आर्क में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी मनीष अग्रवाल रहे। मनीष अग्रवाल द्वारा श्रीमती मुक्ता सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान हेतु बहुत-बहुत बधाई दी गई। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय श्रीमती मुक्ता सिंह ने अभिभावकों को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी की लहर है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज भाटिया व अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा उन्हें बहुत-बहुत बधाई दी गई। काशीपुर में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में अमर उजाला द्वारा शिक्षकों के सम्मान में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धन सिंह रावत (स्वास्थ्य व उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। जिसमें समर स्टडी हॉल वि‌द्यालय के उपप्रधानाचार्य मानु अग्रवाल, कोऑर्डिनेटर राजेंद्र सिंह फर्तयाल व शिक्षिका निशा शर्मा को प्रशस्ति पत्र व शाल पहनाकर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर वि‌द्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह प्रधानाचार्य श्री अनुज भाटिया व सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने उन्हें बहुत-बहुत बधाई दी ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement