



शांतिकुंज कल्याण समिति, लखनपुर रामनगर की वार्षिक बैठक छोई स्थित एक रिसोर्ट में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम कोषाध्यक्ष द्वारा वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया उसके पश्चात समिति के बच्चों एवं महिला सदस्यों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।
कार्यक्रम के अंत मे समिति के वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी के निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए। जिसमें अनूप सिंह बिष्ट संरक्षक, पंकज सती अध्यक्ष, आनन्द पाण्डे सचिव, जगत पाण्डे उपाध्यक्ष, हेम चन्द्र पाण्डे कोषाध्यक्ष एवं शंकर पाण्डे उपसचिव चुना गया।
शान्तिकुंज कल्याण समिति वर्ष 2015 से लगातार क्षेत्र की समस्याओं को विभिन्न मंचो पर उठाती रहती है तथा उनके समाधान के लिए प्रयासरत रहती है। समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि शान्तिकुंज की नई कार्यकारिणी शान्तिकुंज मोहल्ले की समस्याओं को हल करने का प्रयास करेगी। कार्यक्रम में रमेश बिष्ट, भुवन शर्मा, पूरन पाण्डे, तारा घिल्डियाल, चंद्रशेखर पन्त, नवेन्दु जोशी, के0 एन0 जोशी, प्रदीप पाण्डे, रोहित बिष्ट, धर्मपाल डंगवाल, सन्तोष पपनै, नवीन तिवारी, मनोज मनराल, जितेंद्र पाण्डे, अनूप बिष्ट, लक्ष्मण जोशी आदि उपस्थित रहे।

