पूर्व मेयर और कांग्रेस अध्यक्ष मारपीट मामले का हुआ पटाक्षेप

पूर्व मेयर और कांग्रेस अध्यक्ष मारपीट मामले का हुआ पटाक्षेप

शहर के गणमान्य नागरिकों ने की पहल

एक अधिकारी की भी रही महत्वपूर्ण भूमिका

रुद्रपुर मीडिया की सुर्खियों में रहा पूर्व मेयर रामपाल सिंह और कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सी पी शर्मा के बीच हुए मारपीट के मामले का पटाक्षेप हो गया है शहर के गणमान्य नागरिकों ने पहल करते हुए दोनों पक्षों का समझौता करा दिया है जिसके बाद दोनो पक्षों ने कानूनी कार्रवाई न करने का निर्णय किया है

शक्ति विहार कॉलोनी में शिलापट के तोड़ने के बाद हुए पूर्व मेयर रामपाल सिंह और कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सी पी शर्मा के विवाद के मामले को तूल पकड़ने से पहले ही शहर के गणमान्य नागरिकों ने अच्छी पहल करते हुए दोनों पक्षों की बैठक कर मामले को निपटा दिया है
जानकारी के अनुसार एक अधिकारी की पहल पर दोनों पक्ष एक साथ बैठे जिसमे बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के साथ सामाजिक व्यक्ति भी शामिल थे जिन्होने मध्यस्थता करते हुए दोनों पक्षों की बातचीत कराई जिसके बाद दोनो पक्षों द्वारा आपस मे खेद जताने के बाद समझौता हो गया है और आगे कोई कानूनी कार्यवाही न करने का निर्णय भी लिया गया जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement