चिकित्साधिकारी के आवास से हजारों का सामान चोरी मामले की तहरीर पुलिस को सौंपी

चिकित्साधिकारी के आवास से हजारों का सामान चोरी मामले की तहरीर पुलिस को सौंपी

काशीपुर। चोरों ने सरकारी अस्पताल में चिकित्साधिकारी के आवास से हजारों का सामान चोरी कर लिया। मामले की तहरीर पुलिस को सौंपी गई है।
राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के प्रभारी फार्मासिस्ट एचसी मिश्रा ने कटोराताल पुलिस चौकी में तहरीर सौंपकर बताया कि एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में ही होम्योपैथिक चिकित्सालय है। मई 2023 में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार का स्थानांतरण रानीखेत हो चुका है। हाल ही में रात के समय चोर खिड़की तोड़कर परिसर में बने चिकित्साधिकारी के आवास में घुस गए। इस दौरान चोर पंखे, कुर्सी, लोहे की टंकी, शौचालय से स्टेडिंग सीट आदि हजारों का सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा होम्योपैथिक चिकित्सालय के बाहर गेट पर लगी स्टील ग्रिल भी उखाड़ ले गए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement