ग्रीष्मावकाश में समर कैंप का समापन मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री के एस रावत जी के द्वारा दिए गए

  • ग्रीष्मावकाश में समर कैंप का समापन
    मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री के एस रावत जी के द्वारा दिए गए

निर्देशों के क्रम में पब्लिक स्कूलों की भाँति ग्रीष्मावकाश के दौरान आज राजकीय बालिका इंटर कालेज फाजिलपुर महरौला रुद्रपुर में विगत सप्ताह भर चलने वाले समर कैंप का समापन हुआl विद्यालय की शिक्षिकाओं के द्वारा छात्राओं को कुमाऊनी गढ़वाली भाषा ज्ञान, खेलकूद, योगा पाठ्येतर क्रियाकलापों के माध्यम से भविष्य की चुनौतियों से निपटने हेतु प्रशिक्षित किया गया l कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत के द्वारा किया गया l इस अवसर पर छात्राओं शिक्षिकाओं एवम् प्रधानाचार्या के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय में वृक्षारोपण भी किया गया l छात्राओं हेतु सूक्ष्म जलपान की भी व्यवस्था की गई l पढ़ाई से इतर आयोजित इन कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा स्वेच्छा से उत्साह एवम् उल्लास के साथ प्रतिभाग कियाl छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया l

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement