छुट्टी की स्वीकृति के लिए खुद कप्तान बन गया कांस्टेबल, फर्जी हस्ताक्षर ने खोली पोल ; हुए निलंबित

रुद्रपुर। शहर स्थित पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी द्वारा एसएसपी के फर्जी हस्ताक्षर करने का मामला सामने आया है। जिसपर कार्यवाही करते हुए एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ निवासी पुलिस कांस्टेबल राकेश कुमार बीते 10 वर्षों से रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात हैं। बीती 29 मई को पुलिस कांस्टेबल राकेश को आवश्यक कार्य के लिए घर जाना था। जिस हेतु उन्होंने एसएसपी के नाम लिखे 14 दिन के अवकाश पत्र पर खुद ही फर्जी हस्ताक्षर कर स्वीकृति ले ली। जिसके बाद कांस्टेबल राकेश ने जीडी मुंशी को पत्र सौंपा। जहां जीडी मुंशी को एसएसपी के हस्ताक्षर संदिग्ध लगे। जिसके बाद उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक वेदप्रकाश भट्ट को प्रार्थना पत्र दिखाया। प्राथमिक जांच में पाया कि हस्ताक्षर फर्जी हैं, जिसकी रिपोर्ट एसएसपी मंजूनाथ टीसी को भेजी गई। जिसपर कार्यवाही करते हुए एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement