




✍️ भरत शाह

उधमसिंहनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद और रुद्रपुर अध्यक्ष के लिये शय मात का खेल शुरु

जिलाध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष गाबा और भुल्लर के बीच खींचतान
रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष पद के लिए संजय ,योगेश और ममता रानी के बीच संघर्ष
रुद्रपुर उत्तराखंड में 2027 को विधान सभा चुनाव होने है उससे पहले कांग्रेस में प्रदेश से लेकर जिला और नगर की नई कार्यकारिणी का गठन होना है उससे पहले ही उधमसिंहनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष और रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष पद के लिए शय मात का खेल शुरू हो गया है जिसको लेकर कांग्रेस के नेताओं ने शतरंज की बिसात बिछानी शुरु कर दी है जिलाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस का एक गुट वर्तमान जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा पर भरोसा जता कर उनकी पैरवी कर रहा है वहीं दूसरा गुट युवक कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर को जिलाध्यक्ष बनाने को लेकर लॉबिंग में लगा हुआ है
उधमसिंहनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर 2022 से वर्तमान अध्यक्ष हिमांशु गाबा कार्यभार देख रहे है जिन्हें पुनः जिलाध्यक्ष मनोनीत करवाने के लिए प्रतिपक्ष नेता और बाजपुर विधायक यशपाल आर्य और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा पैरवी कर रहे है युवक कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर को जिलाध्यक्ष का ताज दिलवाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ लॉबिंग करने में लगे हुए है सर्व विदित है की किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ और वर्तमान जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा के बीच छत्तीस का आंकड़ा है और दोनों एक दूसरे को पसंद नहीं करते है जिसके चलते दिनों गुटों के नेताओं ने अपने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए दिल्ली में कांग्रेस हाई कमान के बीच जाकर अपने नेताओं की पैरवी करनी शुरू की दी है
वहीं रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष पद के लिये भी धमाचौकड़ी मची हुई है जिसमें वर्तमान जिला महामंत्री योगेश चौहान को महानगर अध्यक्ष बनाने की पैरवी वर्तमान जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संदीप चीमा कर रहे है रुद्रपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के पक्ष में किच्छा विधायक पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ दिनरात एक किए हुए है योगेश और संजय की आपसी लड़ाई में पूर्व में मेयर का चुनाव लड़ चुकी ममता रानी का नाम भी सामने आ रहा है काफी समय से कांग्रेस की राजनीति करने वाले पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के पति अनिल शर्मा भी लड़ाई में है देखने वाली बात है की शतरंज की इस बिसात में शय मात के खेल में कौन नेता अपना राजा बना पाता है

