Homeउत्तराखंडकिच्छा विधायक बेहड़ के स्वास्थ्य लाभ को लेकर हुए धार्मिक आयोजन, शुभचिंतकों...

किच्छा विधायक बेहड़ के स्वास्थ्य लाभ को लेकर हुए धार्मिक आयोजन, शुभचिंतकों ने मंदिर, मस्जिद व गुरुद्वारे में नवाया शीष

Spread the love

किच्छा। शहर विधायक तिलकराज बेहड़ जिनका स्वास्थ्य कुछ समय से सही नहीं चल रहा था, इसी कारण वे दिल्ली में अपना इलाज करा रहे हैं। वहीं क्षेत्रवासियों व उनके समर्थकों ने जगह जगह पर अलग-अलग धार्मिक आयोजनों द्वारा उनके दीर्घायु व शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की व अपने अपने धर्म स्थलों में पूजा पाठ का आयोजन किया।


इसी क्रम में किच्छा कांग्रेस कमेटी द्वारा हल्द्वानी रोड स्थित हनुमान मंदिर में एक धार्मिक हवन कराया गया। जिसमें समस्त कांग्रेसजन शामिल हुए व अपने नेता लोकप्रिय विधायक तिलकराज बेहड़ की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर हनुमान मंदिर में एक हवन का आयोजन किया। सभी हवन में सम्मिलित होकर आरती में शामिल हुए तथा भगवान की पूजा की। इस मौके पर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, महिला नगर अध्यक्ष सुनीता कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, राजेश प्रताप सिंह, सुनील ठाकुर, ओमप्रकाश दुआ, दिलीप सिंह बिष्ट, विनोद पंत, रामबाबू सिंह, ओम प्रकाश गंगवार, मेजर सिंह, अशोक चुघ, जीवन जोशी, निशांत शाही, चंदन पांडे, राजकुमार कोली, जगरूप सिंह गोल्डी, महेंद्र सिंह, मीना शर्मा, रणजीत सिंह, छोटे लाल कोली, राकेश खुराना, दुर्गेश गुप्ता, डिम्पल सिंह मानवेन्द्र सिंह, संतोष ठाकुर, राजेश अरोरा, अक्षय प्रताप सिंह आदि लोग हवन में सम्मिलित हुए और क्षेत्र के अलग-अलग गुरुद्वारों में भी विधायक तिलकराज बेहड़ के शीघ्र स्वस्थ होने हेतु अरदास कराई गई। इसी कड़ी में गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब तथा गुरुद्वारा श्री उत्तम नगर बाबा बुड्ढा साहिब में सुबह अरदास में विधायक तिलकराज बेहड़ के शीघ्र स्वस्थ होने की अरदास की गयी। इस मौक़े पर सरदार निर्मल सिंह पाल, सतपाल गाबा, मेजर सिंह, जितेंद्र संधू, दलजीत कक्कड़ ,डिंपल सिंह, लवली कक्कड़, साहब सिंह, हरभजन सिंह, परमजीत सिंह पम्मी, तृप्त पाल सिंह गंभीर आदि लोग उपस्थित रहे।
वहीं मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा अलग अलग मजारों पर अपने प्रिय विधायक तिलकराज बेहड़ के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए चादर चढ़ाई गई। बेनी नदी मजार तथा टांडा में स्थित मजार में विधायक बेहड की दीर्घायु के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर हाजी सरवर यार खां, लियाकत अली, नजाकत खां, फिरासत खां, इन्तजार मलिक, एन यू तन्हां, ताहिर मलिक, मोहम्मद आरिफ, दानिश मलिक, अफजाल शेरी, फजील खां, हसीब खां, इम्तियाज़ मलिक, अख्तर रजा, खतीब अहमद, मोहम्मद इरशाद आदि मौजूद रहे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!