नन्हे कदम समिति की जिद जिंदगी बचाने की, 15 अगस्त को मेट्रोपोलिस मॉल में लगेगा ब्लड कैम्प

रुद्रपुर। शहर की संस्था नन्हे कदम समिति द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेट्रोपोलिस मॉल में ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्व. श्री बालकिशन देवकी जोशी चैरिटेबल ब्लड बैंक हल्द्वानी द्वारा सहयोग कर ब्लड एकत्र किया जाएगा व जरूरतमंदों को ब्लड उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें नन्हे कदम समिति पूर्व में भी जरूरतमंदों की मदद के लिए निरंतर सेवारत रही है। वहीं देश के शहीदों को नमन हेतु स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेट्रोपोलिस मॉल में प्रातः 12 बजे से 3 बजे तक ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कोई भी इच्छुक व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement