बोले विधायक, मुझे फंसाने की साजिश कर रहे विरोधी, थाने में सौंपी तहरीर

नानकमत्ता/रुद्रपुर। नानकमत्ता विधायक के वायरल ऑडियो प्रकरण में विधायक प्रेम सिंह राणा ने विरोधियों की साजिश बताया है, जिस मामले में विधायक प्रेम सिंह राणा ने नानकमत्ता थाने में तहरीर सौंपी है। विधायक का आरोप है कि उनके विरोधियों द्वारा उन्हें फंसाने साजिश की जा रही है।
सौंपी गई तहरीर में विधायक ने बताया कि बीते दिनों नानकमत्ता से उन्हें विधायक प्रत्याशी घोषित किया गया है, जिसके बाद से विपक्षियों द्वारा उनके खिलाफ षडयंत्र रचने की साजिश शुरु हो गई है। जिससे जनता के बीच उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है। विधायक राणा ने पूरे मामले की तत्काल जांच कर कुकृत्य में शामिल शरारती तत्वों पर कानूनी कार्यवाही की मांग की है व आपसी सौहर्द बिगाड़ने वालों पर पैनी नजर रखने का आग्रह किया है।

बोले विधायक, मुझे फंसाने की साजिश कर रहे विरोधी, थाने में सौंपी तहरीर

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement