बसौड़ा पूजन 25 को काशीपुर। चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को शीतला अष्टमी या बसौड़ा अष्टमी के नाम से जाना जाता है। ये होली के आठ दिनों बाद आती है। इस बार शीतला अष्टमी 25 मार्च को है। श्री शीतला माता मंदिर के पीठाधीश पं. संदीप मिश्रा ने बताया कि होली के बाद आने वाले सोमवार को शीतला माता की पूजा का विधान है। इसके बाद बुधवार और शुक्रवार को पूजन की मान्यता है। पंजाबी समाज के लोग मंगलवार को शीतला मां की पूजा करते हैं। शीतला अष्टमी के दिन लोगों के घर चूल्हा नहीं जलता। पूजा के दौरान माता को बासी भोजन का भोग लगाया जाता है। इसी भोजन को लोग प्रसाद के तौर पर खाते हैं। कहीं-कहीं माता को चावल और घी का भोग लगाया जाता है, वहीं कुछ जगहों पर हलवा और पूरी चढ़ाई जाती है। भोग के लिए जो भी चीज बनाई जाती है, उसे सप्तमी के दिन ही तैयार कर लिया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि शीतला माता को ठंडी चीजें पसंद हैं, इसलिए उन्हें ठंडे भोजन का ही भोग लगाया जाता है और प्रसाद के तौर पर लोग भी इस दिन ठंडा भोजन ही खाते हैं।
Related Posts
पीएम मोदी ने उत्तराखंड को दी विकास कार्यों की सौगात
ख़बर शेयर करें -चार हजार दो सौ करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास और लोकार्पण सीएम धामी ने…
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में अक्षत वितरण टोली के सदस्यों द्वारा श्री राम मंदिर, अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत, श्री राम मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्रक मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट किये गये।
ख़बर शेयर करें -अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में अक्षत वितरण टोली…
अगस्त क्रांति दिवस अवसर पर नारायणपुर तिराहा पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को किया नमन,,पूर्व विधायक शुक्ला द्वारा सेनानियों को किया गया सम्मानित
ख़बर शेयर करें -नारायणपुर/किच्छा अगस्त क्रांति दिवस के सेनानियों एवं शहीदों से प्रेरणा लेकर श्रेष्ठ भारत के निर्माण में जुटे…




