घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दर्जनभर लोगों के खिलाफ किया मुकदमा कायम

काशीपुर। एकराय होकर घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दर्जनभर लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। मौहल्ला बांसफोड़ान निवासी लवीश पत्नी शानेआलम ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि उसने एक माह पूर्व कोर्ट मैरिज की है। उसे पुलिस प्रोटेक्शन भी मिला है और घरवाले उसकी विदाई भी कर चुके हैं। आरोप लगाया कि विगत रात्रि मायका पक्ष के जाहिद चौधरी, शाहिद हुसैन, नजाकत हुसैन पुत्रगण नसीबुल्ला, माजिद व दानिश पुत्रगण जाहिद चौधरी, आशु व जावेद पुत्रगण शाहिद हुसैन, राशिद पुत्र नजाकत हुसैन, अजमत पुत्र नसीमुल्ला, नदीम पुत्र लतीफ, फैजान पुत्र शौकत व अन्य एकराय होकर ससुराल आ धमके और मारपीट शुरू कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement